फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration showed activeness in the farmer registry.

Maharajganj News: किसान रजिस्ट्री में प्रशासन ने दिखाई सक्रियता

Mon, 17 Nov 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The administration showed activeness in the farmer registry.
निचलौल। क्षेत्र में किसान रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी रविवार को भी सक्रिय रहे। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और तहसीलदार अमित सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रजिस्ट्रेशन की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि बहरौली गांव स्थित सचिवालय पहुंचकर एडीओ पंचायत विनय पांडेय और ग्राम सचिव मोहम्मद अलहक से रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया। इन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं तहसीलदार अमित सिंह ने पकड़ी भारत खंड स्थित ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की l
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed