फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration has issued instructions to officials in all districts.

Maharajganj News: उपस्थिति सत्यापन के बाद मिलेगा संविदा कर्मियों का मानदेय

Thu, 15 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The administration has issued instructions to officials in all districts.
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को अब उपस्थिति सत्यापन के बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन प्रत्येक माह की 23 तारीख तक किया जाए। कर्मचारियों की प्रमाणित उपस्थिति के आधार पर ही एनएचएम स्पर्श पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जाए। यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी हो।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि शासन से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। उपस्थिति का सत्यापन होने के बाद ही संविदा कर्मियों को मानदेय दिया जाएगा। शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पूरी हो सके। डीडीओ पोर्टल पर भुगतान की तिथि निर्धारित करने की व्यवस्था भी की गई है। संबंधित अधिकारियों को वर्तमान माह के अंतिम कार्यदिवस तक या निर्धारित समयसीमा से पहले टोकन ई-साइन करने के बाद अगले माह की पहली तारीख को भुगतान की तिथि निर्धारित करनी होगी। इससे कर्मचारियों को समय से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed