फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accused who threatened to kidnap was sent to jail

अपहरण की धमकी देने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

Thu, 17 Dec 2020 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
The accused who threatened to kidnap was sent to jail
अपहरण की धमकी देने वाले आरोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया गांव के उत्तर टोला निवासी एक व्यक्ति के खाते से फर्जी तरीके से लाखों रुपये की रकम ट्रांसफर करने और बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाले आरोपी शख्स को कोठीभार पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया गांव के उत्तर टोला निवासी संतोष कुमार जायसवाल ने गत 13 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह खाद-बीज और सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। कोई व्यक्ति फर्म के नाम से फर्जी व्हाट्सएप बनाकर अन्य व्यापारियों से रकम की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी व्यक्ति द्वारा 20 अक्तूबर को कटहरी बाजार स्थित नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के उनके खाते से फर्जी तरीके से एक लाख रुपये की रकम प्रताप जोगिंदर राय के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, चार नवंबर को आरोपी द्वारा सिसवा बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से 12 बार में कई खातों में दो लाख चौंतीस हजार नौ सौ रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी गई। उसके बाद आरोपी द्वारा एक दिसंबर को व्हाट्सएप नंबर पर बच्चे की अपहरण करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर कोठीभार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल टीम की मदद से उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस करने पर लोकेशन घुघली थाना अंतर्गत सुभाष चौक के पास मिला जहां पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी व्यक्ति को मोबाइल से बात करते हुए पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमित चौबे निवासी बरडीहा थाना घुघली बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता की मोबाइल में पुश बुलेट नामक एप्लिकेशन डाउनलोड कर हाइड कर दिया था जिससे शिकायतकर्ता की पूरी जानकारी उसे मिल जाती थी। इसी के आधार पर शिकायतकर्ता की फर्जी अकाउंट बनाकर रकम ट्रांसफर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed