{"_id":"6a65204bc67d47eea3038d38","slug":"the-accused-were-getting-a-complaint-drafted-for-their-defense-after-the-incident-they-have-been-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181998-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वारदात के बाद बचाव के लिए तहरीर लिखवा रहे थे हत्यारोपी, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वारदात के बाद बचाव के लिए तहरीर लिखवा रहे थे हत्यारोपी, भेजे गए जेल
विज्ञापन
रात में ही लिखवाई थी तहरीर, गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोनों आरोपी भेजे गए जेल
महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दोनों आरोपी लिखवा रहे थे तहरीर
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लगंड़ी में रुक्मिणी (40) की मौत के मामले में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात के बाद दोनों आरोपी देर रात बगल के गांव में तहरीर लिखवा रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी पिटाई से महिला की मौत हो जाएगी। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात गांव में विवाद के दौरान रुक्मिणी की बेरहमी से पिटाई हुई थी। इसके बाद आरोपी अजय साहनी और भरथरी साहनी श्यामदेउरवा गए और वहां से अपने एक साथी को साथ लेकर पड़ोस के गांव पहुंचे। उन्होंने रात में ही एक युवक से पुलिस को देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखवाया ताकि भविष्य में कार्रवाई होने पर अपना पक्ष पहले से प्रस्तुत कर सकें। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे तक दोनों वहीं रहे और एक जनप्रतिनिधि को फोन कर महिला की स्थिति की जानकारी भी लेते रहे।
शुक्रवार तड़के रुक्मिणी का शव घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मृतका के परिवार का गांव के दो युवकों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
रुक्मिणी के पुत्र गुलशन ने गांव के अजय साहनी और भरथरी साहनी पर मच्छरदानी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
परिजनों के अनुसार रुक्मिणी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। उसके पति शिवनारायण बीमार हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रुक्मिणी पर ही थी। उसकी मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर आजीविका का संकट भी गहरा गया है। शनिवार को मृतका के घर सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र गुलशन की तहरीर पर आरोपी अजय साहनी और भरथरी साहनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या एवं गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।