फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accusation of gesturing fun

शासनादेश का मजाक उड़ाने का आरोप

Tue, 08 May 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 08 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
The accusation of gesturing fun
शासनादेश का मजाक उड़ाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने जिम्मेदारों पर शासनादेश का मजाक उड़ाने का आरोप लगाकर शिकायत की जांच कराने तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की मृत्यु की दशा में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होने का शासनादेश है। मगर महराजगंज में उक्त शासनादेश मजाक बन कर रह गया है। यहां लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की मृत्यु पर कभी तहसीलदार, कभी नायब तहसीलदार तो कभी लेखपाल भेजकर औपचारिकताएं पूरी कर दी जाती हैं। बीते 30 मार्च को लोकतंत्र रक्षक सेनानी गणेश सैनी का निधन हो गया। जिसकी सूचना एसडीएम सदर को दी गई। मगर मौके पर न एसडीएम पहुंचे और न ही पनियरा थानाध्यक्ष। अलबत्ता एसडीएम ने अपने स्थान पर तहसीलदार सदर को भेज दिया। मगर पनियरा थानाध्यक्ष ने तो किसी पुलिस कर्मी को भी भेजना मुनासिब नहीं समझा। इससे लोकतंत्र रक्षक सेनानियों में नाराजगी है। ज्ञापन में इस शिकायत की सीबीसीआईडी अथवा वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बैठक में सुभाष त्रिपाठी, त्रिलोकी, त्रियुगी नारायण, रामकृपाल चौबे, रामनयन, महंगू मिश्र, रामाज्ञा प्रसाद, मिश्री लाल, राजाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed