फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accident occurred near Bariyarpur village, within the jurisdiction of Bhitauli police station.

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Tue, 20 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred near Bariyarpur village, within the jurisdiction of Bhitauli police station.
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास रविवार शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 40 वर्षीय सहरे आलम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरपाती तिवारी निवासी सहरे आलम रविवार को बरियारपुर टोला बगहिया से काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे बरियारपुर के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed