फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   thana samadan diwas

थाना समाधान दिवस में आए 46 मामले, 11 निस्तारित

Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
thana samadan diwas
सदर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : MAHARAJGANJ
थाना समाधान दिवस में आए 46 मामले, 11 निस्तारित
विज्ञापन

सदर कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान थानों में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 11 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसपी रोहित सिंह सजवान ने नगर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी प्रकार के भूमि विवाद के प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में दर्ज करें। उसका उल्लेख समाधान दिवस रजिस्टर में भी किया जाना चाहिए। उसी दिन संबंधित क्षेत्र के बीट उप निरीक्षक, आरक्षी और हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर मामले का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस, जिला मुख्यालय तथा उच्चाधिकारियों के यहां आए प्रार्थना पत्रों में से जो भूमि विवाद से संबंधित हों, उनका निस्तारण थाना दिवस पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, बीट उप निरीक्षक को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर भूमि विवाद के मामलों को चिह्नित करें तथा उन मामलों का 15 दिन के अंदर निस्तारण करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, पुलिस व राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed