फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Terai immersed in celebration, firecrackers worth Rs 20 lakh burst

Maharajganj News: उत्सव में डूबी तराई, 20 लाख के फूटे पटाखे

Mon, 22 Jan 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Terai immersed in celebration, firecrackers worth Rs 20 lakh burst
महराजगंज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान तराई की धरती उत्सव में डूबी नजर आई। चहुंओर रामधुन की गूंज के साथ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन एलईडी पर सीधा प्रसारण कंबल वितरण समेत विविध आयोजन हुए। दिनभर भक्ति की बयार बहती रही। शोभायात्रा में मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


शहर से लेकर सरहद तक उत्सव का माहौल रहा। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे की गूंज होती रही। शहर में जमकर पटाखे फूटे। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने पटाखे फोड़े। ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले में आतिशबाजी का बाजार जनवरी में कड़ाके की ठंड में गुलजार हुआ है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में न केवल दीप जले, बल्कि आतिशबाजी भी हुई। इसे लेकर लोग उत्साहित दिखे तो कारोबारी भी पीछे नहीं रहे। 20 लाख रुपये से अधिक की आतिशबाजी का कारोबार हुआ है। पटाखा बनाने वाले कारीगरों ने बताया कि दीपावली की तरह गोला, अनार, महताब व आसमानी गोले की मांग रही। पटाखा कारोबारी कलाम ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उससे ज्यादा आतिशबाजी व पटाखों की मांग को देखते हुए पटाखा बाजार गुलजार रहा। मांग ज्यादा होने के कारण पटाखे कम पड़ गए थे। इस बार तो दीवाली जैसी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed