{"_id":"63d036001a171c06fe01c465","slug":"tempo-driver-died-in-accident-maharajganj-news-gkp4653779188-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत, सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत, सवार घायल
विज्ञापन
आकाश जायसवाल का फाइल फोटो।
- फोटो : MAHARAJGANJ
दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत, सवार घायल
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग के बेलभार तिराहे पर सोमवार देर रात पिकअप और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक ग्राम पंचायत महदेईया निवासी आकाश जायसवाल (21) एवं टेंपो में सवार सोनू कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
रतनपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय आकाश की मौत हो गई। जबकि सोनू को परिजनों ने सिद्धार्थनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कन्नौजिया का कहना है कि आकाश की माता सुधा की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा समेत दो घायल
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगदौर स्थित हनुमान मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा घायल हो गई। बाइक सवार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
कुशीनगर के खड्डा की शारदा देवी (65) सिंदुरिया थानाक्षेत्र के जगदौर गांव में आई थीं। मंगलवार को वापस घर जा रही थीं। सड़क पार करते समय निचलौल की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक से जा रहे गोरखपुर अलीनगर चौराहा निवासी राजेश द्विवेदी (60) भी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी मिठौरा ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद