फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tempo collides with JCB, two people injured

Maharajganj News: जेसीबी से टेंपो टकराया, दो लोग घायलन

Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo collides with JCB, two people injured
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा ईंट भट्ठा के पास अड्डा रोड पर शनिवार को दोपहर में जेसीबी से एक टेंपो टकरा गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार हूबलाल यादव (63) और चालक राकेश को हल्की चोट लगी है। दोनों को तत्काल संपतिहा के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि संपतिहा के निकट ईंट भट्ठा से निकलकर पक्की सड़क पर चढ़ रही जेसीबी अड्डा की ओर जा रहे टेंपो से टकरा गया। सूचना पर संपतिहा चौकी पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा दिया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें लगी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed