फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperature reached 41...heat made people miserable

Maharajganj News: 41 तक पहुंचा तापमान...गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 22 Apr 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41...heat made people miserable
बस स्टेशन के पास धूप से बचने के लिए स्टाल ओढ़ कर जाती छात्राएं। 
41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी
विज्ञापन



महराजगंज। गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। शहर में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगामी पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी होगी।
सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है। मंगलवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप रही। हालत यह रहा कि घर में बैठने पर भी लोगों को तपिश सता रही थी। पखा भी गर्म हवा फेंक रहा था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए गमछे से मुंह ढंककर बाहर निकले। वहीं गले को तर करने के लिए ककड़ी, खीरा, गन्ने का जूस व ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौसम में सर्वाधिक गर्माहट बनीं रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस में जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में मौसम का अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि बाद के दिनों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी।
-अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed