फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tell UP Board candidates about toll free facility

Maharajganj News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को बताएं टोल फ्री सुविधा

Wed, 08 Jan 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tell UP Board candidates about toll free facility
महराजगंज। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए इस बार बोर्ड सुविधाओं का दायरा बढ़ा दिया है। बोर्ड की तरफ से परीक्षार्थियों के लिए राज्य स्तर पर हेल्प डेस्क की सुविधा प्रारंभ करते हुए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद स्तर पर काल सेंटर के जरिए विषय विशेषज्ञों से संपर्क करने की सुविधा व परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए काॅल सेंटर स्थापना की कवायद भी जिले में प्रभावी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले से 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 111 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने हेल्प डेस्क शुरू किया है। टोल फ्री नंबर जारी करते हुए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फोन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। परीक्षार्थी अपने विषय और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान हेल्पडेस्क से पा सकते हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि हेल्प लाइन नंबर सभी परीक्षार्थियों को बताएं और मदद लेने के लिए प्रेरित भी करें।
विज्ञापन

परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 18001805310 और 18001805312 जारी किया है। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा के दबाव में परीक्षार्थी मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान हो जाते हैं। नींद न आने, फेल होने का भय और तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हेल्प डेस्क से ऐसे विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। विषय विशेषज्ञों के साथ हेल्पडेस्क पर मनोविज्ञान काउंसलर भी रहेंगे। हेल्पडेस्क 12 मार्च को परीक्षा समाप्त होने तक क्रियाशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेल आईडी और लिंक भी जारी
राजकीय इंटर काॅलेज के प्रिंसिपल अनमोल यादव ने बताया कि टोल फ्री नंबर के अलावा बोर्ड ने इंटरनेट प्लेटफार्म के लिंक भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया है। जिसमें यूपीएमएसपीप्रयागराज@जीमेल डाट काम, ईमेल आईडी,@यूपीबोर्डपीआरवाईनाम से एक्स हैंडल, माध्यमिकशिक्षापरिषदउत्तरप्रदेश नाम से फेसबुक पेज, माध्यमिकशिक्षापरिषदयूपी प्रयागराज यूट्यूब चैनल और @ यूपीबोर्डपीआरवाई नाम से इंस्टाग्राम आईडी का लिंक भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed