फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tele-consultancy became helpful in the treatment of serious patients.

Maharajganj News: गंभीर रोगियों के इलाज में मददगार बनी टेली कंसल्टेंसी

Thu, 26 Sep 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Tele-consultancy became helpful in the treatment of serious patients.
महराजगंज। छोटी या गंभीर बीमारियों का शिकार होने पर अब मरीज को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बिना भागदौड़ किए स्थानीय ही नहीं बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श अब ऑनलाइन मिल रहा है।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर बनाए गए जन आरोग्य केंद्रों पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर टेली कंसल्टेंसी के मार्फत न सिर्फ मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं, बल्कि रोग से संबंधित चिकित्सक से संपर्क स्थापित कर मरीज को आवश्यक परामर्श व बताई गई दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में प्रभावी इस व्यवस्था से सुविधा और सहूलियत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र पर आने वाला मरीज चाहे जिस बीमारी की चपेट में हो सर्वप्रथम उसकी स्क्रीनिंग सीएचओ करते हैं। इसके उपरांत रोगी को चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए चिकित्सक को ऑनलाइन जोड़ा जाता है। सामान्य रोग होने पर सीएचसी व पीएचसी के डाॅक्टर के अलावा जिला अस्पताल के डाॅक्टर मरीज से ऑनलाइन जुड़ते हैं तो गंभीर रोग होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक के बताने के अनुसार, सीएचओ मरीज के रक्त, यूरिन, शुगर, बीपी परीक्षण अथवा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी ऑनलाइन प्रस्तुत करते हैं। परीक्षण रिपोर्ट व मरीज की परेशानी के विषय में जानने के बाद चिकित्सक दवाओं के प्रयोग की जानकारी देते हैं। मरीज माया देवी, उर्मिला, निशा देवी ने बताया कि ऑनलाइन परामर्श से बीमारी का इलाज कराने में मदद मिली।
चार से पांच मरीजों को मिल रही सुविधा
खुटहा जन आरोग्य केंद्र पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर उमा यादव ने बताया कि टेली कंसल्टेंसी सुविधा के बारे में अभी लोगों को कम जानकारी है, लेकिन हम लोग आने वाले हर मरीज को इस सुविधा के बारे में बता रहे हैं और सुविधा दे रहे हैं। प्रतिदिन औसतन चार से पांच मरीजों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया की मदद से बुखार, डायरिया, पेट दर्द, शुगर, बीपी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, गठिया, पैरालिसिस, टीबी तथा कैंसर जैसे रोग होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार केंद्र से अथवा बाहर से सलाह दी जाती है।


टेली कंसल्टेंसी का दायरा काफी बड़ा है। इस प्रक्रिया की मदद से स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली-मुंबई तक के विशेषज्ञ डॉक्टरों से मरीजों का संपर्क कराया जाता है। उनके द्वारा बताई गई दवाओं के प्रयोग की जानकारी व बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में मरीजों को जानकारी प्रदान की जाती है।
-डाॅ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed