{"_id":"6a384b8062e80a280f07674a","slug":"teenagers-body-found-hanging-from-a-noose-at-home-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179670-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोर का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोर का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
भिटौली मृतक राजकुमार के रोते बिलखते परिजन।
भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव का मामला
प्रेम-प्रसंग में किशोर के आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रविवार को दोपहर में एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, भैंसा गांव निवासी रुदल साहनी अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ परिवार के एक सदस्य का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल गए हुए थे। उनका छोटा पुत्र राजकुमार (17) घर पर अकेला था। बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे उसने घर में छत की कुंडी से फंदा लगा लिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय पहुंचाया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेटे की असमय मौत से माता सरोज देवी और पिता रुदल साहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम संबंध में आत्महत्या की चर्चा
गांव के लोगों में चर्चा है कि राजकुमार का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, मगर विजातीय होने के कारण परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। मृतक राजकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई श्रवण विदेश में रहकर रोजगार करता है जबकि दूसरा भाई सुदामा देश के ही एक शहर में रहकर परिवार की आर्थिक सहायता करता है। पिता खेती-बाड़ी के साथ एक छोटी सी किराना दुकान भी संचालित करते हैं।