फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager raped in the forest, case registered

Maharajganj News: किशोरी से जंगल में दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Jun 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped in the forest, case registered
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे टोले का युवक बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जून की रात करीब एक बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी गांव से बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दूसरे टोले का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल में लेकर चला गया और करीब 20 घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी का एक युवक ने भी साथ दिया। खोजबीन करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। तीन जून की रात करीब आठ बजे आरोपी ने गांव के पास लाकर बेटी को छोड़ दिया। बेटी ने घर आकर रो-रोकर आपबीती बताई। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने, पॉक्सो तथा धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed