फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager drowns in pothole from foot slip, dies

Maharajganj News: पैर फिसलने से गड्ढे में डूबा किशोर, मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in pothole from foot slip, dies
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया कला में बृहस्पतिवार को 17 वर्षीय किशोर की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है। मृतक की पहचान गुलाम वारिस निवासी ग्राम गुलहरिया कला, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गुलाम वारिस अली खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान वह किसी आवश्यक कार्य से खेत के पास स्थित एक गड्ढे की तरफ गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे के किनारे अचानक पैर फिसलने से वह सीधे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में पानी से भरे गहरे गड्ढे लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गई है। परिजनों के आग्रह पर पंचायतनामा पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed