{"_id":"68b6db268a79f07ee408d256","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-a-mango-tree-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158605-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आम के पेड़ पर लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आम के पेड़ पर लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
चौक बाजार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा में मंगलवार को आम के बागीचे में एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कटहरा निवासी रामबेलाश निषाद की नतिनी सुनीता (14) सोमवार शाम से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मंगलवार को टहलने गए ग्रामीणों ने बागीचे में शव को पेड़ से लटकता देख शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही बागापार चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।