फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl's body found hanging at home.

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging at home.
फोटो कैप्शन : नौतनवा में घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंच जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस टीम। 
नौतनवा में घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंच जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
विज्ञापन

नौतनवा। स्थानीय कस्बा निवासी एक किशोरी का शव सोमवार की शाम करीब छह बजे उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय कस्बे के एक वार्ड निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। उसके माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर पर अपने दादा और बड़ी दीदी के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह किशोरी के दादा किसी कार्य से जिला मुख्यालय और बड़ी बहन अपनी ड्यूटी पर सोनौली नगर पंचायत कार्यालय के लिए चली गई। मृतक किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि छोटी बहन घर पर अकेली ही थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब 6 बजे जब वह ड्यूटी से वापस घर लौटी तो उनके होश उड़ गए। छोटी बहन का शव घर के कमरे की छत में लगी कुंडी से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। बड़ी बहन की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े और किशोरी को पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed