{"_id":"66590807a01f39da350359f5","slug":"teenage-girl-murdered-by-hitting-her-head-with-a-brick-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123637-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईंट से सिर कूंचकर किशोरी की हत्या, घर से कुछ दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईंट से सिर कूंचकर किशोरी की हत्या, घर से कुछ दूर मिला शव
Fri, 31 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 31 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
मृतका संजना के रोते बिलखते परिजन।
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के रजही टोला निवासी एक किशोरी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घर से 50 मीटर दूर उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किशोरी के भाई समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
संजना की मां सुशीला देवी के अनुसार, रामसनेही ने घर से थोड़ी दूर पर झोपड़ी डाल रखी थी। इस समय वहां पर वह दूसरा मकान बनवा रहे थे। बुधवार की देर रात तक वहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिराई जा रही थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी संजना वहां पर बैठकर मिट्टी की ट्रॉली गिन रही थी। बताया जा रहा है की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई। उसके बाद सभी लोग सोने चले गए।
बृहस्पतिवार सुबह गांव के शिव अपने खेत में पानी चलाने के लिए पहुंचे तो संजना का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर परिजन और गांव के लोग जुट गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। संजना की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो गई है। एक छोटा भाई गोविंद है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।