फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teej fever in the market, saree business reaches Rs 1 crore

Maharajganj News: बाजार में तीज का खुमार, एक करोड़ तक पहुंचा साड़ी का कारोबार

Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Teej fever in the market, saree business reaches Rs 1 crore
साड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
महराजगंज। तीज व्रत के मद्देनजर इन दिनों साड़ी-कपड़ा व सर्राफा बाजार गुलज़ार है। महिलाएं साड़ी, आभूषण व अन्य उत्पादों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियों की जबरदस्त डिमांड है। कम दाम की होने की वजह से फूल पत्तियों के प्रिंट वाली साड़ियों की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। फैंसी जर्कल साड़ी और ब्रासो सिल्क की मांग भी तेज है। 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक के रेंज की साड़ियां अधिक बिक रहीं हैं। बड़े कारोबारियों के मुताबिक तीज पर एक करोड़ रुपये तक की साड़ियां बाजार में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

तीज 26 अगस्त को मनाया जाएगा। तीज व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर उपासना करती हैं। व्रत के कारण नए वस्त्र, आभूषण व शृंगार सामग्री की खरीदारी काफी अधिक हो रही है। खरीदारी को लेकर महिलाओं के उत्साह के कारण बाजार रौनक दिख रही है। पीजी कॉलेज मार्ग पर कपड़ों के बड़े कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि साड़ियों की बिक्री हो रही है। लगभग 7 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है 26 अगस्त तक यह 10 लाख तक पहुंच जाएगी। जनपद में इस तरह की 25 से 30 बड़ी दुकानें संचालित हैं और हर दुकान पर बिक्री का यही हाल है। अभिषेक के मुताबिक 1,000 से 1,500 रुपये में बिकने वाली फ्लोरल प्रिंट साड़ियों की डिमांड सर्वाधिक है। फैंसी जर्कल और ब्रासो सिल्क का क्रेज भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed