{"_id":"61eeecc13b0046049c6be563","slug":"team-reaching-door-to-door-for-vaccination-maharajganj-news-gkp4248159178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए घर-घर पहुंच रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए घर-घर पहुंच रही टीम
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा रही है। उनके इस काम का अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह और ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने सिसवां अमहवां गांव में सर्विलांस टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गांव में दो लोगों के बीमार होने की जानकारी दी। इनकों टीका अभी नहीं लगा है। इसके बाद सिसवां अमहवां में निरीक्षण किया गया तो यहां टीम ने बताया कि एक परिवार में दस सदस्य हैं, जो कोविड वैक्सीनेशन से मना कर रहे हैं। उनको समझाकर टीकाकरण के लिए सहमत किया गया। ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर ने बताया कि टीम द्वारा 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने के अलावा टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि एक भी घर छूटना नहीं चाहिए, इसका ख्याल रखें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर कोविड सर्विलांस टीम में उमाशंकर सीएचओ, एएनएम पुष्पा, मीरा, परमशीला आदि मौजूद रहे।