{"_id":"4a4b1477662262853878c3974afdddbb","slug":"teachers-will-adjust-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन करेंगे समायोजित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन करेंगे समायोजित शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को छह सूत्री मांग पत्र दिया। मांगें नहीं मानी जाने पर 29 को बीएसए कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी गई।
मांग पत्र मेें समायोजित शिक्षकों ने कहा कि वेतन और अवशेष वेतन का भुगतान एक साथ सुनिश्चित किया जाए। वेतन भुगतान के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात शिक्षा मित्रों मानदेय का भुगतान कराया जाए। जिन शिक्षकों का सत्यापन लिपिकीय त्रुटि के कारण अपुष्ट है।
उनके मूल प्रमाण पत्रों का मिलान कर वेतन भुगतान किया जाए। समस्त सत्यापनों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाए जिससे शिक्षक का आर्थिक व मानसिक शोषण के शिकार न हों। साथ ही पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष हरिकेश चन्द्र पाठक ने कहा कि इन सभी मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लिया गया तो 29 दिसंबर को समायोजित शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्त ने कहा कि किसी भी समायोजित शिक्षक का शोषण संगठन बर्दाश्त नही करेगा। अगर हम लोगों की मांगे नही पूरी हुई तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान प्रेम किशन साहनी, केशव सिंह, धीरेंद्र यादव, दीपू तिवारी, अमरनाथ यादव, मनमोहन सिंह, अखिलेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।