फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers were trained

Maharajganj News: शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

Mon, 18 Mar 2024 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Mar 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers were trained
महराजगंज। जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान महराजगंज में सोमवार को टीचर एजुकेशन योजना के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। पहले दिन प्रशिक्षकों ने बताया कि कैसे टूल की मदद से गणित जैसे विषय को भी रोचकता दी जा सकती है। साथ ही संस्कृत विषय के लिए वर्णमाला का ज्ञान सबसे पहले बच्चों को कराते हुए खेल आधारित शिक्षण में वर्तनी प्रयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पहले दिन के प्रशिक्षण में संस्कृत विषय पर टूल आधारित प्रशिक्षण में 60 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कक्ष संख्या तीन में हुआ जिसमें कागज की पर्चियों पर फलों का संस्कृत में नाम लिखने व पहचानने की जानकारी दी गई। उच्च प्राथमिक स्कूल के 120 प्रतिभागियों को टूल आधारित प्रशिक्षण जिसमें कैरम की गिट्टी और लूडो के पासे से जानकारी दी गई। चार और सोलह नंबर कमरे में यह प्रशिक्षण दिया गया। कंपोजिट स्कूल के भी 60 शिक्षकों का टूल आधारित प्रशिक्षण देते हुए कैसे दें गणित की प्रारंभिक जानकारी व कैसे करें मूल्यांकन इसकी जानकारी कक्ष संख्या 24 और 25 में दी गई। असेस्मेंट टूल डिजाइन का प्रशिक्षण 60 प्रतिभागियों को सभागार के प्रथम तल सभागार में देकर विषयों को रोचक बनाने पर जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण सकुशल चल रहा है। कोई प्रतिभागी अनुपस्थित नहीं रहा। सभी को योजना के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed