{"_id":"662847815d4cb1e51f0db714","slug":"teachers-submitted-memorandum-to-cdo-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120759-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षकों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षकों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रसूतवकाश/गर्भावस्था वाली महिला शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक, गंभीर रूप से बीमार, पति-पत्नी दोनों सेवा में हो और दोनों की ड्यूटी लगी हो, इस श्रेणी के शिक्षकों को निर्वाचन डयूटी से मुक्त किया जाए। संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के वहां विकास भवन में कक्ष संख्या 9 में अपना आवेदन समस्त साक्ष्यों के साथ शिक्षक जमा करें। इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्र, अखिलेश पाठक, मनौवर अली मौजूद रहे। संवाद
-
स्कूल का समय बदलने की मांग
महराजगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों को समस्या हो सकती है। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि गर्मी में विद्यालय समय को 7.30 से 12 बजे तक किया जाए तो बेहतर रहेगा। जिलाधिकारी ने मांगों पर विचार करने की बात कही। संवाद