{"_id":"66a3b62633f69a9fb401ffd9","slug":"teachers-roar-demanding-restoration-of-old-pension-maharajganj-news-c-206-1-go11002-127667-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक
Fri, 26 Jul 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपर मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री रामबरन दास के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। डीआईओए कार्यालय पर धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से शिक्षकों का भला होने वाला नहीं है। इसलिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। संघ के जिला मंत्री रामबरन दास ने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल की जाएं।
विनियमितीकरण की परिधि में न आने वाले 9 नवंबर 2023 तक कार्यरत और वेतन प्राप्त कर चुके शिक्षकों की सेवा के विनियमितीकरण पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। अवशेष का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मानव संपदा पोर्टल की व्यवस्था की स्थिति में समय मान वेतन (चयन वेतन एवं प्रोन्नति वेतन) की प्रक्रिया सरल करते हुए वांक्षित तिथि से लागू किया जाए। इस अवसर पर रणजीत सिंह, जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, सुभाष चंद्र पाण्डेय, राजेश चंद्र चौधरी, अजीत कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार चौरसिया, किशुनराम, राजेन्द्र प्रसाद मौजूद रहे।