{"_id":"644ad0f5a3356932e10d5174","slug":"teachers-protested-of-online-inspection-maharajganj-news-c-7-1-143167-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑनलाइन निरीक्षण का विरोध, बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑनलाइन निरीक्षण का विरोध, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
Fri, 28 Apr 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन निरीक्षण किया जाना अव्यावहारिक है। शिक्षकों को पहले तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाए। इसके बाद नई व्यवस्था को लागू किया जाए। शासन प्रशासन को इसपर विचार करने की जरूरत है।
संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों को विभाग से किसी प्रकार का संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। सभी शिक्षकों को तकनीकी जानकारी भी नहीं है। अव्यावहारिक व्यवस्था समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संजय कुमार राय, विनय कुमार पाठक, संत कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।