फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers protested at BRC by wearing black bands.

Maharajganj News: बीआरसी पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested at BRC by wearing black bands.
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनिहा में टेट परीक्षा अनिवार्यता को लेकर विरोध करते शिक्षक।
महराजगंज। उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले को लेकर बीआरसी घुघली में सोमवार को शारदा पोर्टल के तहत आयोजित दो दिनी प्रशिक्षण के पहले दिन शामिल शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

संबंधित फैसले में पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने और पदोन्नति प्राप्त करने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर शिक्षकों और सरकार के बीच गतिरोध बढ़ गया है। फैसले के विरोध में सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक साथ आ गए हैं। शिक्षकों ने घोषणा की है कि दो दिन तक सभी शिक्षक स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक नेता मनोज वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। नियमानुसार, इसके बाद नियुक्त शिक्षकों पर ही टीईटी लागू होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुराने शिक्षकों पर इसे थोपने के खिलाफ 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed