फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers performed after BSA meeting

बीएसए की बैठक के बाद शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:22 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers performed after BSA meeting
बीएसए की बैठक के बाद शिक्षकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बीआरसी स्तर से ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों व अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों के साथ मंगलवार को सदर बीआरसी में बैठक की। उधर, बैठक के बाद शिक्षकों पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने सदर बीआरसी में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 उधर, बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा नकल विहिन संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बीएसए ने  बताया कि सदर बीआरसी में कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की गई। यहां पर अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 100 मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। ताकि  कमी पड़ने पर तत्काल कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था कराई जा सके। उधर, बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों ने सदर बीआरसी परिसर में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि  संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जिले के शिक्षक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक गोपाल पटेल, नंदकिशोर, मनोज कुमार, कृष्ण देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed