{"_id":"68b8a41b068f6bd2b1024ed5","slug":"teachers-honored-for-outstanding-performance-at-function-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-158682-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन
शिक्षक श्रीचंद को सम्मानित करते एबीएसए सुदामा सहित अन्य शिक्षक।
फरेंदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई फरेंदा की ओर से शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन ब्लाॅक सभाागार में किया गया। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी व एबीएसए सुदामा ने राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक श्रीचंद को सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
फरेंदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में सुशील प्रसाद शाही, प्रेमचंद, बृजेश मौर्य, आशा लता, ज्योत्सना विशेन, शिव कुमार, परमात्मा, प्रदीप चंद खरवार को खंड शिक्षाधिकारी ने सम्मानित किया। साथ ही ब्लॉक इकाई फरेंदा के कार्यसमिति का संगठन का विस्तार किया गया। हरेराम पांडेय, गुरदयाल यादव, अतुल नायक, लक्ष्मण वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, हृदेश दिवेदी को ब्लॉक कार्यसमिति फरेंदा का पदाधिकारी बनाया गया।
दुर्गेश पांडेय को फरेंदा का तहसील प्रभारी, राजन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। खंड शिक्षाधिकारी सुदामा ने कहा कि शिक्षक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। समाज उनके कार्यों का अनुसरण करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील सिंह ने किया। इस दौरान बंशीधर पांडेय, रमेश तिवारी, डॉ. कैलाश नाथ मौर्या, नित्यानंद राय, बृजेश विश्वकर्मा, दिनेश माैजूद रहे।