फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teacher employed on the basis of fake caste certificate dismissed

Maharajganj News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त

Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher employed on the basis of fake caste certificate dismissed
महराजगंज। जिले के निचलौल क्षेत्र के बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक तैनात मऊ जनपद निवासी राजाराम गोंड़ का जाति प्रमाण पत्र फर्जी मिला है। शनिवार को उसको बर्खास्त कर दिया गया। रकम की रिकवरी भी की जाएगी। आरोपी शिक्षक पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिक्षक राजाराम गोंड़ का 28 अक्तूबर 2013 को निर्गत अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र संख्या 62113500 0074 को तीन अप्रैल को निरस्त कर दिया गया था। इस आधार पर शिक्षक की सेवा से बर्खास्तगी हुई है। बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय के ही एक सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में सहायक अध्यापक राजाराम गोंड़ निवासी दादनपुर पिड़सुई, अमिला, तहसील-घोसी जनपद मऊ के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र को याचिका संख्या 38714 के माध्यम से चुनौती दी थी। जनपदीय प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति ने शिकायतकर्ता विनय कुमार सिंह व आरोपी सहायक अध्यापक राजाराम गोंड़ की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के अवलोकन व परीक्षण के बाद यह पाया कि अभिलेखों में राजाराम गोंड़ के परिजनों को कहार जाति का दर्शाया गया है जो कि अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है। साक्ष्यों के आधार पर समिति ने आरोपित सहायक अध्यापक राजाराम गोंड़ व रामप्रवेश गोंड़ पुत्रगण मोतीचंद के पक्ष में जारी अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र को इस श्रेणी के अंतर्गत न पाए जाने के कारण निरस्त करते हुए शिकायतकर्ता की शिकायत को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक अगस्त 2014 में नियुक्त हुआ था। उसे बर्खास्त करते हुए रिकवरी की जाएगी। केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed