फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Taught the importance of Hindi to the students

छात्रा-छात्राओं को हिंदी का महत्व बताया

Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Taught the importance of Hindi to the students
छात्रा-छात्राओं को हिंदी का महत्व बताया
विज्ञापन

हिंदी भाषा में प्रखर ज्ञान प्रस्तुत करने पर मिला प्रोत्साहन
रोटरी क्लब एवं सिटीजन फोरम ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
महराजगंज। हिंदी दिवस के अवसर पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जेल में बच्चों को पुस्तकें दी गईं। वहीं स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के माध्यम से हिंदी की महत्ता को बताया गया। सामाजिक संगठनों ने विशेष जागरूकता दिखाई।
सेंट जोसेफ स्कूल में रोटरी क्लब महराजगंज द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य अथिति जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष राणा प्रताप तिवारी ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, पूर्व सचिव हमीदुल्ला खान, उपाध्यक्ष डिग्गू सिंह, प्रबंधक सीजे थॉमस, प्रधानाचार्य लिली थॉमस ने सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्रा आकांक्षा द्वारा कविता पाठ किया गया। अन्वी एवं स्तुति द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। कविता वाचन, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कविता पाठ में संस्कृति सिंह को प्रथम, अंकित मिश्रा को द्वितीय एवं अमृता सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। निबंध लेखन में राकेश सोनी को प्रथम, अकांक्ष को द्वितीय, श्रेया को तृतीय पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में अन्वी पटेल को प्रथम, स्तुति को द्वितीय तथा समृद्धि को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

हिंदी दिवस के अवसर पर सिटीजन फोरम महराजगंज की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला जेल में मंगलवार को दोपहर में फोरम के अध्यक्ष डॉ. आर के मिश्र के नेतृत्व में 9 बच्चों को पुस्तक समेत अन्य सामग्री वितरित की गई। अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि सिटीजन फोरम का उद्देश्य रचनात्मक और सामाजिक कार्यों को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव विमल पांडेय, सचिव शमशुल हुदा खान, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र, संस्थापक सदस्य आत्माराम गुप्त, राम प्रकाश गुप्त ने छोटे-छोटे बच्चों को बैग, किताब, कॉपी, पेंसिल, वितरित कर उन्हें पढ़ने और पढ़ाने के लिए माताओं को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को और उनके माताओं को कुछ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने फोरम के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि 9 बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई है। जिससे बच्चों में पढ़ने में सहूलियत होगी। उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों को ड्रेस, जुता, मोजा आदि भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी ने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में यह सार्थक प्रयास है। रामप्रकाश गुप्त ने फोरम की ओर से कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। कास्मोपोलिटन स्कूल में हिन्दी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, श्वेतानंद जायसवाल ने हिन्दी दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, अनामिका द्वितीय, अंजली तृतीय स्थान प्राप्त की। स्टेडियम में पोस्टर प्रतियोगिता में आर्या त्रिपाठी प्रथम, राधिक एवं आंचल द्वितीय, साक्षी व जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। उप क्रीडा अधिकारी धमेंद्र कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा, शिवशरण पाठक ने पुरस्कृत किया।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महंत अवेनाथ महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रसार से पूरे देश में एकता की भावना मजबूत होगी। इस दौरान डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. बसंत नारायण सिंह, डॉ रामदरश, डॉ. सरोज रंजन आदि मौजूद रहे।

भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार हिंदी दिवस पर पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक अजय कुमार दीक्षित ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed