फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   talents did wonders in pcs exam

पीसीएस परीक्षा में महराजगंज की भी प्रतिभाओं ने किया कमाल

Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
talents did wonders in pcs exam
पीसीएस परीक्षा में महराजगंज की भी प्रतिभाओं ने किया कमाल
विज्ञापन

महराजगंज। पीसीएस 2018 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इसमें सफल हुए जिले के युवाओं के परिवार में जश्न का माहौल है। कई बेटों के साथ ही बेटियों ने भी सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। तराई क्षेत्र की इन प्रतिभाओं के बारे में जानकर लोग गदगद हो गए। सफल प्रतिभागियों के परिजनों समेत शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया। कठिन परिश्रम से परीक्षा की तैयार कर सफलता पाने वाले प्रतिभागियों ने युवाओं को लक्ष्य की ओर से एकाग्रचित होकर सतत प्रयास करने का सुझाव दिया है।
निचलौल क्षेत्र के खोन्हौली गांव के रहने वाले अमरनाथ गुप्ता ने प्रदेश में 63वां स्थान हासिल कर डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। प्रारंभिक शिक्षा निचलौल नगर स्थित ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई। उन्होंने टीएस चाणक्या नवी मुंबई से समुद्री विज्ञान में स्नातक किया है। उसके बाद मर्चेंट नेवी हांगकांग के कंपनी में सेकेंड अफसर पद पर कार्य करते हुए पीसीएस की तैयारी की। इनके बड़े भाई डॉ. अश्विन गुप्ता एरिजोना यूनिवर्सिटी अमेरिका में प्रोफेसर पद हैं। पिता ओमप्रकाश राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। उनको मिली सफलता से परिवार के सदस्यों समेत शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

निचलौल कस्बे की करिश्मा गुप्ता ने डिप्टी एसपी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आजाद नगर वार्ड निवासी दवा व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता की एकलौती बेटी करिश्मा ने अपनी मेहनत, लगन के बल पर सफलता का नया करिश्मा कर दिखाया है। वह डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित हुई हैं। प्रदेश में 67वां रैंक हांसिल करने वाली करिश्मा पांच भाइयों की एकलौती बहन हैं। वह चौथी बार में यह सफलता अर्जित की हैं। करिश्मा की प्राथमिक शिक्षा नगर के अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर में हुई। 2007 में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली से हाईस्कूल व 2009 में राजा रत्नसेन इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे की पढ़ाई के लिए हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। 82 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय में सिलवर मेडल जीता था। प्राचीन इतिहास से नेट जेआरएफ पास करने के बाद करिश्मा सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई थीं। पिता सुरेश चंद गुप्ता, माता स्नेहलता देवी, बडे़ भाई हिमांशु गुप्ता, चंदन गुप्ता, विवेक, आनंद व शुभम के साथ भाभी रेखा देवी, कुसुम गुप्ता व प्रीती गुप्ता ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पद पर चयनित होकर फरेंदा कस्बे की प्राची पांडेय ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। फरेंदा कस्बे के दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सुधाकर पांडेय की बेटी प्राची पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजन सहित परिवार के सदस्यों को दिया। प्रारंभिक परीक्षा नवजीवन मिशन स्कूल से पूरी करने के बाद इंटरमीडिएट जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर व स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय करने के बाद उनका चयन पंजाब नेशनल बैंक में हुआ था। परीक्षा परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश कृषि सेवा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सहाय गुप्ता, मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, अरविंद मिश्रा, डीएन मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर की।
पनियरा थाना क्षेत्र के पिपरा दरगाह गांव के रहने वाले हरिशंकर लाल डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित हुए हैं। हरिशंकर की प्राथमिक शिक्षा गांव के श्रीराम भजन अंबेडकर विद्यालय से हुई है। उसके बाद वर्ष 2004 में जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया और वहीं से इंटर तक शिक्षा पूरी की। उसके बाद कोटा आईआईटी की तैयारी करने चले गए। वहां एक वर्ष तैयारी करने के बाद वापस लौटे और 2012 में बीटेक के लिए प्रयागराज पहुंचे। वहां से 2016 में बीटेक करने के बाद हरिशंकर आईएएस बनने के सपने को साकार करने दिल्ली चले गए। पीसीएस की परीक्षा 197 रैंक हासिल कर पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए चयनित हुए हैं। हरिशंकर ने बताता कि उनका अगला लक्ष्य आईएएस की परीक्षा पास करना है। इनके पिता जूनियर हाईस्कूल के अवकाश प्राप्त शिक्षक पारसनाथ हैं। माता फेकना देवी गृहणी हैं।
महराजगंज शहर के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले संदीप कुमार सत्यार्थी को तीसरे प्रयास में पीसीएस में सफलता हासिल की। उन्होंने दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी की। प्रारंभिक शिक्षा शहर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुई। जीएलए इजीनियरिंग कॉलेज मथुरा से 2013 में बीटेक किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सतत परिश्रम किया। इनके पिता रामक्यास एडीओ पंचायत के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता कौशल्या देवी गृहणी हैं। बेटे को मिली सफलता से परिवार के सदस्य खुश हैं।
निचलौल क्षेत्र के बाली गांव के रहने वाले गिरिजेश सिंह की बहू सर्जना सिंह का चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। सर्जना के पति वरुण कुमार सिंह मथुरा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात हैं। सर्जना की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। इनका मायका उरई जालौन में है। इसके पहले आपूर्ति निरीक्षक पद पर रहीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर, सास और पति को दिया है। उन्होंने बताया कि पति ने हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

सदर तहसील के बैरियां गांव के रहने वाले शैलेष पटेल गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास से एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रयागराज चले गए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में सिविल सर्विस की तैयारी कर वर्ष 2018 में परीक्षा दी। परिणाम निकलने में देरी हुई तो हिमांचल में केंद्रीय विद्यालय में प्रवक्ता पद पर चयन हो गया। उसके बाद अब परिणाम निकला है तो राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर चयन हुआ है। इनके पिता प्रेम चंद्र पटेल प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीसीएस की परीक्षा पास कर बेटे ने नाम रोशन किया है। शैलेष की प्रारंभिक शिक्षा शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली में हुई है। माता रविन्द्री देवी एवं भाई अखिलेश पटेल ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed