{"_id":"5db9d8338ebc3e01586f1e57","slug":"talaq-issue-maharajganj-news-gkp327377147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटा, तलाक-तलाक-तलाक कहकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीटा, तलाक-तलाक-तलाक कहकर भगाया
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर आठ पर केस दर्ज, आरोपी पति-ससुर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया में दूसरी शादी का विरोध करने पर राबिया को पति व ससुराल वालों ने पीटा। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर घर से भगा दिया। घटना मंगलवार (29 अक्तूबर) की है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति जावेद समेत आठ लोगों केस दर्ज किया गया है।
गुलरिया थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी मोहम्मद इसराक अली की बेटी राबिया खातून की शादी छह वर्ष पूर्व श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया निवासी जावेद अली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही राबिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित राबिया के अनुसार, पति और ससुर दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। थकहार कर वह मायके चली आई। इसी बीच पति जावेद ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी पर मैं 29 अक्तूबर को ससुराल पहुंची। यहां मैंने दूसरी शादी का विरोध किया तो पति ,सास, ससुर, ननद, सौतन आदि ने मुझे पीटा। इसके बाद पति जावेद ने तीन बार तलाक बोलते हुए भगा दिया।
इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि राबिया की तहरीर पर पति जावेद अली, ससुर साहिल अली, सास कमरजहां, ननद इसरत, पति के मौसा कैसर, नियाज, मौसी शाहजहां और सौतन नाजिया (दूसरी पत्नी) पर दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पिता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।