फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Takking Money people ran away

रकम लेकर फरार होने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Takking Money people ran away
सेंटर खोलकर लोगों को विदेश भेजनेवाला रकम लेकर फरार
विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी कस्बे में एक सेंटर खोलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाला रकम लेकर अब फरार हो चुका है। लोग उसकी तलाश में जुटे हैं। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। शनिवार को क्षेत्र के तमाम लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायती पत्र देने एसपी कार्यालय पहुंचे विकास कुमार पटेल, कबीर आलम, दीनानाथ, सद्दाम बलराम चौधरी ने कहा कि ठूठीबारी कस्बे दो माह पहले एक सेंटर का शुभारंभ हुआ। यहां से दुबई जाने के लिए पासपोर्ट वीजा आदि बनवाने का काम होता था। सेंटर में तमाम कर्मचारी भी काम करते थे। एक व्यक्ति का वीजा बनवाने के नाम पर 65 से 70 हजार की रकम ली गई।
विज्ञापन

दुबई जाने के लिए फ्लाइट दिल्ली से मिलेगी। इसके लिए भी उसने अतिरिक्त रकम ली। जब दिल्ली मेडिकल के लिए हम लोग गए तो पता चला कि टिकट फर्जी है। उसके बाद प्रबंधक को फोन किया तो फोन स्विच आफ बता रहा है। वापस आफिस आया तो पता चला कि आफिस भी बंद पड़ा हुआ है। 100 नंबर के माध्यम से स्थानीय थाने ठुठीबारी को सूचना दी तो स्थानीय थाने की पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ कर ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने पीड़ितों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed