फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Take action against BLOs who are negligent in hearing

Maharajganj News: सुनवाई में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर करें कार्रवाई

Tue, 24 Feb 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Take action against BLOs who are negligent in hearing
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दृष्टिगत सोमवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने तहसील सभागार में समस्त एईआरओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें निर्वाचन आयोग से मिले गाइडलाइन से अवगत कराते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर को लेकर नो मैपिंग के साथ ही तार्किक विसंगतियों को भी दूर करने की सुनवाई चल रही है।
नो मैपिंग नोटिस की लगभग सुनवाई हो चुकी है जो कुछ बचे हैं उसे संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समय रहते पूर्ण कर लें। इसके अलावा तार्किक विसंगतियों के नोटिस की सुनवाई बीएलओ स्तर से ही की जानी है लेकिन इस कार्य में कुछ बीएलओ द्वारा लापरवाही बरते जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे बीएलओ पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बीएलओ से वार्ता कर उनकी भ्रांतियों को दूर करें और समय-समय पर कार्य प्रगति की रिपोर्ट लेकर इस प्रक्रिया को संपन्न कराएं। जिससे कि एसआईआर को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, मृत्युंजय यादव, संदीप गौड़, रमेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, विजय सहानी, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, अंकित सिंह, सुनील वर्मा, विक्की साहनी, राहुल शर्मा, कृष्णगोपाल, अनुराग मिश्रा, जहीरूद्दीन, दीपेंद्र, कुंवर अभिषेक, कौशलेंद्र, मंजूर अली, रत्नेश गुप्ता, अजय, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed