फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tajiya

1919 स्थानों पर रखा जाएगा ताजिया

Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tajiya
अमतहा में रखा ताजिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
1919 स्थानों पर रखे जाएंगे ताजिये
विज्ञापन

384 जगहों पर निकलेगा जुलूस, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मंगलवार को जिले भर में कुल 1919 स्थानों पर ताजिया रखा जाएगा तथा 384 जगहों पर जुलूस निकाला जाएगा। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कडे़ प्रबंध के साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को थानावार जिम्मेदारी सौंपी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में डीडीओ जगदीश त्रिपाठी व उपायुक्त वाणिज्य कर विवेक कुमार, पनियरा में बीएसए जगदीश शुक्ला, घुघली में जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, श्यामदेउरवा में सहायक महानिरीक्षक निबंधन वाल्मीकि त्रिपाठी और निचलौल में डीसी एनआरएलएम रविंद्र वीर की तैनाती की गई है। इसी तरह कोठीभार थाना क्षेत्र में डीसीओ जगदीश चंद्र यादव और विवेक कुमार त्रिपाठी, चौक में डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, ठूठीबारी में डीपीआरओ केवी वर्मा, सोहगीबरवा में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश तिवारी, नौतनवां में भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय, परसा मलिक में जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर, बरगदवा में डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय की तैनाती की गई है। इनके अलावा सोनौली में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर रामअचल यादव, फरेंदा में एएमए चंद्रशेखर सिंह, कोल्हुई में एआर कोआपरेटिव सविंद्र सिंह, बृजमनगंज में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर और पुरंदरपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा को लगाया गया है।
विज्ञापन

एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि क्षेत्राधिकारी के अलावा थानाध्यक्ष संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे और छोटी-छोटी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कंपनी पीएसी जिले र्में आई है। इसके अलावा जिले के सभी थानाध्यक्षों व उप निरीक्षकों व कांस्टेबलों की भी ड्यूूटी लगाई गई है। साथ ही 150 रिक्रूट, 400 होमगार्ड, 200 पीआरडी जवानों की भी थानेवार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed