{"_id":"634ef1b83863e4717315652e","slug":"taekwondo-players-awarded-maharajganj-news-gkp454534571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार पाकर खिले ताइक्वांडो खिलाड़ियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार पाकर खिले ताइक्वांडो खिलाड़ियों के चेहरे
विज्ञापन

पनियरा। स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला एवं खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ध्रुव नारायन पब्लिक स्कूल धनखरी, डीपीएस एकेडमी पिपरा बक्स कमासिन खुर्द व चैलेंजर इंटर कालेज के खिलाड़ी पदक जीत कर अव्वल रहे। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी की ओर से मेडल प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत हुए छात्रों में कृष्णा गुप्ता, ज्योति शर्मा, उजाला गुप्ता, उजाला यादव, गुड़िया यादव, मोहम्मद कैफ साह, आकाश विश्वकर्मा, विशाल सिंह, सुधीर यादव शामिल रहे। इस दौरान गणेश प्रजापति, सुनील, सतीश सिंह , डीएन गुप्ता, कमलेश, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।