फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swelling in the joints causing arthritis-like pain

Maharajganj News: जोड़ों में सूजन दे रहा गठिया सा दर्द

Wed, 29 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Swelling in the joints causing arthritis-like pain
मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
महराजगंज। गुलाबी ठंड बढ़ने के बीच वायरल फीवर के साथ जोड़ों का दर्द व सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के ही रहे लेकिन 13 रोगी जोड़ों में दर्द और 5 रोगी सांस फूलने की समस्या से परेशान होकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर दवाओं का परामर्श व व्यायाम की सलाह दी।
विज्ञापन

मंगलवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 867 रोगियों का उपचार हुआ। ठंड में इजाफे ने जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ाई है। ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने असंतुलित खान-पान के कारण हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ने की वजह बताई। आहार में प्रोटीन और कैल्शियम कम होने के कारण यह समस्या है।
विज्ञापन

एक ही पोजीशन में बैठने से भी जोड़ों व हड्डियों में समस्या हो रही है क्योंकि ठंड के दिनों में ज्वाइंट वाले स्थानों पर सूजन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सुबह शाम हल्का व्यायाम करने से राहत मिलेगी। भोजन में प्रोटीन व डेयरी उत्पाद शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने बताया कि ठंड में हड्डियों के दर्द से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही हल्के व्यायाम करने, गर्म पानी से नहाने और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद साबित होगा। जिन्हें गठिया संबंधी समस्या है वे धूप या विटामिन डी सप्लीमेंट ले सकते हैं। जोड़ों को गर्म रखने के लिए जैकेट, दस्ताने और ऊनी मोजे पहनें और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed