{"_id":"6267ae3c8cce3a069b01f884","slug":"suspicious-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 12 जून को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 12 जून को थी शादी
Tue, 26 Apr 2022 02:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:03 PM IST
सार
सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के बरातगाड़ा रामनगर गांव के सीमा पर पोखरी के किनारे एक युवक की पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक के मौत की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाड़ा के बढ़ई टोला निवासी सुकई 27 सोमवार की रात में घर से खाना खाने के बाद निकला था। पूरी रात युवक घर नही लौटा। मंगलवार की सुबह गांव के लोग टहलने के लिए पोखरी के किनारे गए तो वही बेल के पेड़ से बेल्ट के सहारे एक युवक का शव देख कर शोर मचाने लगें।
विज्ञापन
थोड़ी देर के बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए तो युवक की पहचान सुकई के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि युवक की शादी 12 जून की तय है। युवक के शव के पास तीन पैकेट शराब व पानी की बोतल भी बरामद हुई है। युवक के जेब में 17 हजार नगदी भी मिला है।
विज्ञापन
युवक अभी कुछ ही दिन पहले हैदराबाद से कमा कर लौटा था। जहां पर वह पेंट पालिस का काम था। युवक के मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।