{"_id":"6a2dafd5bd81db348f02a40e","slug":"suspected-theft-by-breaking-lock-of-locked-house-juti-police-investigating-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179164-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित एक बंद मकान का ताला टूटा मिलने से चोरी की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परतावल-पनियरा मार्ग पर स्थित कोटवा के एक मकान में दो सगी बहनें शाहिदा और टोरा रहती हैं। शाहिदा कुछ जरूरी काम से दिल्ली गई हुई है और टोरा भी कुछ दिनों से मायके गई थी। टोरा ने बताया कि वह आठ जून को घर आई थी, उस समय मकान और उसमें रखा सामान सुरक्षित था। इसके बाद 12 जून को जब वह दोबारा घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला।
टोरा के अनुसार, घर के अंदर जांच करने पर शाहिदा की सोने की अंगूठी समेत कुछ अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दोनों बहनों से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।