फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surveillance increased around liquor shops and banks

Maharajganj News: शराब दुकानों व बैंक के आसपास बढ़ाई गई निगरानी

Sat, 17 Jan 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Surveillance increased around liquor shops and banks
सोनौली। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोनौली कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा एवं चौकी प्रभारी गौरव यादव ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, अंग्रेजी शराब की दुकानों, होटल-ढाबों व एसबीआई के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। होटल व दुकानदारों को बिना पहचान पत्र के किसी को ठहराने या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed