फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surrounded by natural beauty, this temple has currently become a major attraction for religious tourism.

Maharajganj News: नवमी पर सूपा देउराली मंदिर में बढ़ी रौनक, पहुंच रहे भारतीय श्रद्धालु

Tue, 20 Oct 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Surrounded by natural beauty, this temple has currently become a major attraction for religious tourism.
सोनौली। शारदीय नवरात्र की नवमी पर नेपाल के अर्घाखांची जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूपा देउराली मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ गई है। मां के दर्शन और मनोकामना पूरा करने की कामना लेकर नेपाल के विभिन्न जिलों के साथ ही भारत से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह मंदिर इन दिनों धार्मिक पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। नेपाल के संधिखर्क नगरपालिका और शीतगंगा नगरपालिका के बीच दोसाध सूपा क्षेत्र में स्थित सूपा देउराली मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। समुद्र तल से करीब 4,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। इसी विश्वास के कारण श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

नवरात्र में देवी आराधना का विशेष महत्व होने के कारण नवमी पर मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया है। भारतीय श्रद्धालु भी मां के दर्शन, पूजा-अर्चना और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर यहां पहुंच रहे हैं। भारत-नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की झलक भी इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूपा देउराली मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश थापा ने बताया कि हाल के दिनों में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। नेपाल के साथ भारत के अलग-अलग हिस्सों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में यह गहरी आस्था है कि सूपा देउराली माता के दरबार में मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed