फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surprised and escaped with a gold bracelet

चकमा देकर उचक्का सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार

Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Surprised and escaped with a gold bracelet
चकमा देकर उचक्का सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार
विज्ञापन

धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में उच्चका एक दुकानदार का सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार धानी बाजार निवासी दीपक अग्रहरि की धानी बाजार के मंदिर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है, जबकि उनके पिता सूरजलाल कपड़े की दुकान धानी बाजार के काली मंदिर वाली रोड पर स्थित अपने घर में चलाते हैं। बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल सवार एक युवक कपड़े की दुकान पर आया और उनके पिता सूरजलाल से कहा कि हमें सिंटू भैया उर्फ दीपक ने भेजा है। आप अपने हाथ का ब्रेसलेट दे दीजिए। इसी तरह का ब्रेसलेट हमको भी बनवाना है।
विज्ञापन

ब्रेसलेट का साइज देखकर सिंटू भैया आपको वापस भिजवा देंगे। दीपक के पिता ने सोने का ब्रेसलेट निकाल कर युवक को दे दिया। काफी समय बीतने के बाद जब उक्त युवक ब्रेसलेट लेकर वापस नहीं आया तो सूरजलाल ने बेटे दीपक को फोन करके पूरी बात बताई तो सबके होश उड़ गए। चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed