{"_id":"6459511d224357290003e734","slug":"surgery-will-be-free-for-mute-children-cmo-maharajganj-news-c-7-1-157416-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बघिर बच्चों की निशुल्क होगी सर्जरी: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक बघिर बच्चों की निशुल्क होगी सर्जरी: सीएमओ
Tue, 09 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विनायक कॉस्मेटिक सर्जरी एंड लेजर सेंटर और संपूर्ण समाजसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर परिसर में मूक बघिर बच्चों की स्क्रीनिंग हुई। चिह्नित बच्चों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मूक बघिर बच्चों की निशुल्क सर्जरी होगी। ग्रामीण और शहरी सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म से पांच साल तक के मूक बघिर बच्चों के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ. मोहम्मद कमरुज्जमा लारी ने बताया कि मूक बघिर बच्चों के लिए हर साल शिविर लगाया जाता है। अगर कोई मां इन बच्चों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराते हैं, तो करीब पांच से छह लाख रुपये तक का खर्च आता है। इस शिविर में बच्चों का इलाज निशुल्क किया जाता है। संवाद