{"_id":"6a7f773266b6182db70a5bd5","slug":"surge-in-patients-at-hospitals-due-to-eye-allergies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-183308-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंख में हो रही एलर्जी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंख में हो रही एलर्जी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
धूप से बचाव का डॉक्टर दे रहे सलाह, प्रतिदिन आ रहे 30 से 40 मरीज
महराजगंज। जिला अस्पताल में इन दिनों आंख में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को आंख से पानी गिरना, लाल होने के अलावा अन्य कई प्रकार की समस्या हो रही है। डाॅक्टर इन्हें दवा के साथ ही धूप से बचाव की सलाह दे रहे है।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 30 से 40 मरीज एलर्जी के पहुंच रहे हैं। जबकि एक सप्ताह पहले 10-15 मरीज आ रहे थे। उन्होंने बताया कि बरसात के समय आंख में आई फ्लू की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में बचाव जरूरी है। मौसम में गर्मी, धूल, फंगस आदि के कारण यह होता है। डॉक्टर निरंजन ने बताया कि आंख यदि लाल हो रही है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। आंख को ठंडे पानी से धोए, धूप में निकलने से परहेज करें। बिना चिकित्सक के राय के कोई उपचार न करें।