{"_id":"676ca5608fc456255507cc7d","slug":"sunshine-weakened-purva-increased-the-cold-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139034-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमजोर पड़ी धूप, पुरवा ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमजोर पड़ी धूप, पुरवा ने बढ़ाई ठंड
Thu, 26 Dec 2024 09:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जिले का मौसम सर्द बना रहा। लोगों ने गलन का एहसास किया। आसमान साफ होने के कारण धूप निकली, लेकिन हवा के कारण कमजोर नजर आई। जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
पूस की रात ठंड के लिए ख्यातिलब्ध मानी गई है। 22 दिसंबर से यह पौष महीना 20 जनवरी तक चलने वाला है। इस माह को प्रारंभ हुए चार दिन भी नहीं बीते कि ठंड बढ़ गई। तीन दिन से चल रही पुरवा हवा की गति बुधवार को कम रही, लेकिन सात से आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंड का असर बताने के लिए पर्याप्त रही।
धूप खिली जरूर, लेकिन हवाओं के कारण काफी हल्की रही और लोगों ने धूप में भी ठंड महसूस किया। हालांकि मौसम साफ रहने के कारण दृश्यता का ग्राफ सामान्य रहा, लेकिन दिन डूबते ही ठंड का दायरा बढ़ गया और लोगों को अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि इधर धूप हल्की ही रहेगी। बारिश से इसमें और इजाफे का अनुमान है। संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद