फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sunshine provided relief during the day, cold increased at night

Maharajganj News: दिन में धूप ने दिलाई राहत, रात में बढ़ी ठंडा

Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sunshine provided relief during the day, cold increased at night
महराजगंज। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को दिन में निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। लोग जगह-जगह धूप सेंकते नजर आए। वहीं शाम होते ही ठंड बढ़ गई। धूप के कारण न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ और यह 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सर्दी का सितम बढ़ने से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी। लोग जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलने का साहस नहीं कर पा रहे थे। साथ ही कोहरे की अधिकता के कारण वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा था। बर्फीली हवा के कारण लुढ़कते तापमान से लोग ठिठुर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ और सुबह कोहरा कम होने से निकली धूप ने जैसे लोगों में ऊर्जा का संचार कर दिया। धूप देखकर गृहणियां जहां ऊनी वस्त्रों की धुलाई और रजाई-कंबल को धूप दिखाने में जुट गई वहीं घर के बड़े-बुजुर्ग छत और घर के बाहर धूप का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चे भी खेल मैदानों और पार्क में पहुंचकर धूप में खूब मस्ती की। जिला अस्पताल में उपचार के लिए गए मरीज भी ओपीडी में नंबर लगाकर धूप सेंकते देखे गए। हालांकि सर्द हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल सकी और लोगों को रह-रहकर ठिठुरन से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ा। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी सर्दी और कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली, हालांकि धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed