फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sun allergy 747410000

Maharajganj News: तेज धूप से आंखों में हो रही एलर्जी, नमी भी हो रही कम

Tue, 13 Jun 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
sun allergy 747410000
जिला अस्पताल में आंख मरीजों की बढ़ी संख्या , प्रतिदिन पहुंच रहे 50 से अधिक मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तेज धूप और गर्म हवा का आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आंखों मे एलर्जी होने से जलन, खुजली की समस्या बढ़ रही है। नेत्र रोग विशेष मरीजों को आंखों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि धूप, गर्म हवा, धूल और प्रदूषण का आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। तेज धूप के कारण आंखों में जलन, खुजली की समस्या बढ़ रही है। तेज धूप होने से मोतियाबिंद जैसी बीमारी होने की आशंका रहती है। आंखों में एलर्जी होने पर जलन, खुजली होने के साथ आंख लाल हो जाती है। आंखों से पानी बहने लगता है। गर्मी में ज्यादा देर पंखे में रहने के कारण आखों की नमी कम होने लगती है। इससे ड्राई आई की समस्या बढ़ने लगती है।
विज्ञापन



...

आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं
जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार निगम ने बताया कि आखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आंखों की देखभाल के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। बीमारी से बचाव के लिए आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। तेज धूप होने पर काला चश्मा पहनकर ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
क्या है लक्षण
आंख का लाल होना, आंख में खुजली होना, आंख से पानी निकलना, आखों में जलन होना, आंखों में दर्द होना।
..
धूप में जाते समय छतरी और काले चश्मे का करें प्रयोग
आंखें बंद कर ठंडे पानी के छींटे मारे।
आंखों पर खीरे के टुकड़े रख सकते है।
हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करें।
पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें, खुजली होने पर आंखों को रगड़े नहीं, आंखों के आसपास वाले हिस्से पर मालिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed