फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Summary- Two school vehicles were challaned and a fine of Rs 10,000 was imposed.

Maharajganj News: संक्षेप- दो स्कूली वाहनों का चालान कर 10 हजार जुर्माना लगाया

Fri, 17 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Summary- Two school vehicles were challaned and a fine of Rs 10,000 was imposed.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों की जांच की। यह कार्रवाई स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। जांच के दौरान बसों का फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और अग्निशमन यंत्र व पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जीडी नेशनल स्कूल धनहा नायक के दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed