{"_id":"695c1dff3ae9c0c7e800b903","slug":"suheldev-bharatiya-samaj-partys-monthly-review-meeting-concluded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-168467-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला प्रमुख महासचिव मनोज कुमार वरुण ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए ठोस योजनाएं बनाईं। मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी कार्यक्रमों को पहुंचाएं। सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप यादव को नियुक्त किया गया। इस दौरान बृजेश राजभर, मनीष भारद्वाज, श्रीकांत यादव, जितेन्द्र पासवान, बृजेश मौर्य, बृजेश वर्मा, कबिलास राजभर, सुनील कुमार, बिभूति राजभर, रीला यादव, जानकी राजभर, मालती राजभर, विक्रम सिंह उपस्थित रहे।